Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आप' के लिए वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी छोड़ेंगे नौकरी

    By Edited By:
    Updated: Fri, 27 Dec 2013 10:28 PM (IST)

    हरियाणा के नौकरशाहों पर अब राजनीतिक रंग चढ़ने लगा है। आइएएस अभय सिंह यादव के बाद अब पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सुनारियां के आइजी रणबीर शर्मा का नाम भी इस फेहरिस्त में जुड़ गया है। नए साल में वह राजनीति में हाथ आजमाएंगे।

    रोहतक, जासं। हरियाणा के नौकरशाहों पर अब राजनीतिक रंग चढ़ने लगा है। आइएएस अभय सिंह यादव के बाद अब पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सुनारियां के आइजी रणबीर शर्मा का नाम भी इस फेहरिस्त में जुड़ गया है। नए साल में वह राजनीति में हाथ आजमाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: गुरु के मंच से शिष्य लेगा शपथ

    मूल रूप से हिसार के रहने वाले शर्मा वर्ष 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने सप्ताह भर पहले प्रदेश सरकार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का नोटिस भेजा है। पत्र में कहा गया है कि उन्हें 31 दिसंबर, 2013 तक कार्य मुक्त कर दिया जाए। इस पर प्रदेश सरकार को फैसला लेना है।

    सूत्र बताते हैं कि रणबीर शर्मा प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की योजना बना रहे हैं। वैसे वह नवंबर 2015 में रिटायर होने वाले हैं। साफ छवि के अधिकारी के इरादों को भांपते हुए आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता उनसे संपर्क में हैं। संभावना जताई जा रही है कि वह इसी पार्टी में जाएंगे। यह भी बताया जा रहा है कि वे लोक स्वराज मंच से भी लंबे समय से जुड़े हैं और इसी बैनर तले अपना अभियान चलाएंगे, लेकिन इतना तय है वह अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश में दमदार तरीके से ताल ठोकने को तैयार हैं।

    हां, सरकार को इस्तीफा भेजा : शर्मा

    वरिष्ठ आइपीएस रणबीर शर्मा ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए नोटिस भेजा है। इसके अलावा उन्होंने अन्य किसी भी प्रकार की टिप्पणी से इंकार कर दिया।

    केजरीवाल के बाद आई हिम्मतदिल्ली में आइआरएस अरविंद केजरीवाल की सफलता को देखते हुए हरियाणा के अधिकारी भी सक्रिय राजनीति में भाग लेने के लिए सामने आ रहे हैं। अहम बात यह भी है कि खुद अरविंद केजरीवाल मूलरूप से हिसार के रहने वाले हैं।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर