विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई तक बढ़ाई सुब्रत रॉय की पैरोल

By Monika minalEdited By:
Published: Wed, 11 May 2016 03:35 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 11 May 2016 03:56 PM (GMT+05:30)

सुप्रीम कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये सेबी को जमा करने की शर्त पर सहारा प्रमुख सुब्रत राय की पैरोल अवधि 11 जुलाई तक बढ़ा दी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुब्रत राय की पैरोल 11 जुलाई तक इस शर्त पर बढ़ा दी है कि वह सेबी को 200 करोड़ रुपये जमा करेंगे। मां के अंतिम संस्कार के लिए राय को पैैरोल पर रिहा किया गया था।

देर रात लखनऊ पहुंचे सुब्रत रॉय, मां को समर्पित किया लेख

कोर्ट ने इस अवधि के दौरान राय को देश के अंदर आने-जाने की अनुमति दी है। साथ ही, सेबी को संपत्ति की नीलामी जारी रखने का निर्देश दिया है। कोर्ट के अनुसार 11 जुलाई तक 200 करोड़ रुपये नहीं जमा करने पर राय को फिर से तिहाड़ जेल में डाल दिया जाएगा।

सुब्रत रॉय को चार हफ्ते की पेरोल, मां की अंत्येष्टि में होंगे शामिल

सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, सहारा की संपत्ति इसके बकाये राशि से कई गुना अधिक है। सुब्रत राय ने अपनी अचल संपत्ति का ब्योरा सुप्रीम को कोर्ट को दिया और कोर्ट से इसे गुप्त रखने की दरख्वास्त की।

बाजार नियामक सेबी के साथ लंबे विवाद के कारण सुब्रत राय पिछले दो साल से भी ज्यादा समय से जेल में थे।