विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत

By Edited By:
Published: Tue, 23 Sep 2014 03:11 PM (IST)Updated: Tue, 23 Sep 2014 03:18 PM (IST)

दुष्कर्म मामले में फंसे आसाराम बापू को मंगलवार को भी सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिली। उन्होंने खराब स्वास्थ्य को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दुष्कर्म मामले में फंसे आसाराम बापू को मंगलवार को भी सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिली। उन्होंने खराब स्वास्थ्य को देखते हुए शीर्ष न्यायालय से अंतरिम जमानत की अपील की थी। अब उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

इस बीच, शीर्ष अदालत ने राजस्थान पुलिस को उन पांच-छह गवाहों के नाम सौंपने का निर्देश दिया है जिनकी गवाही होनी शेष है। न्यायमूर्ति टी एस ठाकुर और न्यायमूर्ति आर. भानुमति की खंडपीठ ने आसाराम के वकील से पूछा कि उनके मुवक्किल को जिस अस्पताल में गामा नाइफ सर्जरी करानी है, जानकारी अगली सुनवाई तक उसे सौंपे।

गौरतलब है कि आसाराम के वकील ने मेडिकल आधार पर उनके मुवक्किल को जमानत देने का अनुरोध किया था, लेकिन खंडपीठ ने कहा कि आसाराम की स्वास्थ्य की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट से ऐसा पता नहीं चलता है कि आसाराम को सर्जरी की तत्काल आवश्यकता है।

जेल में आसाराम का एक साल पूरा

आसाराम आश्रम के पूर्व संचालक व पत्नी को मारी गोली