विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेनों में चोरी की घटनाओं में हुई वृद्धि: मनोज सिन्हा

By Edited By:
Published: Fri, 18 Jul 2014 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jul 2014 06:46 PM (IST)

नई दिल्ली। ट्रेनों में लगातार हो रही चोरी और डकैती की घटनाओं का आंकड़ा पेश करते हुए शुक्रवार को रेल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ट्रेनों में लगातार हो रही चोरी और डकैती की घटनाओं का आंकड़ा पेश करते हुए शुक्रवार को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने राज्यसभा में बताया कि वर्ष 2013 में ट्रेनों में कुल 532 चोरी की घटनाएं दर्ज की गई जोकि वर्ष 2012 [448 घटनाएं] की तुलना में ज्यादा है।

संप्रग सरकार में ट्रेनों में लगातार हो रही चोरी और डकैती की घटनाओं में बढ़ोतरी की जानकारी देते हुए सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार में चोरी की घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष [जून तक] नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों में कुल 751 चोरी के मामले प्रकाश में आए जबकि वर्ष 2012 में यह संख्या 1,167 थी। साथ ही सिन्हा ने कहा कि सभी मामलों को संबंधित राज्य में राजकीय रेलवे पुलिस के अंतर्गत दर्ज किए गए हैं और सभी मामलों की जांच चल रही है।

ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्था की जानकारी देते हुए सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में 1,275 ट्रेनों को रेलवे पुलिस फोर्स और अतिरिक्त 2,200 ट्रेनों को जीआरपी द्वारा सुरक्षित किया जा रहा है। यात्रियों के लिए सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिसको जोनल कंट्रोल रूम के संपर्क है।

पढ़ें: महिला टीटीई ने युवक को शताब्दी एक्सप्रेस से नीचे फेंका, मौत