Move to Jagran APP

तापमान ने तोड़ा सारा रिकॉर्ड, सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

राजधानी में शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप व गर्म हवाएं चलने लगी। इस साल पहली बार अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर चला गया। शनिवार को राजधानी में मानक अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री

By Sumit KumarEdited By: Published: Sun, 24 May 2015 07:39 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 08:08 AM (IST)
तापमान ने तोड़ा सारा रिकॉर्ड, सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप व गर्म हवाएं चलने लगी। इस साल पहली बार अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर चला गया। शनिवार को राजधानी में मानक अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन अधिक है।

loksabha election banner

राजधानी में चार जगह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। सबसे अधिक पारा दिल्ली विश्वविद्यालय के क्षेत्र में 46.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून आने से पहले तापमान में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण उत्तरी-पश्चिमी गर्म हवाओं का प्रभाव है। राजधानी में शनिवार की सुबह खिली तेज धूप दोपहर तक आग बरसाने लगी। रात नौ बजे तक गर्म हवाएं चलीं।

पंजाब, गुजरात और राजस्थान में गर्म हवाओं का असर दिल्ली में भी पड़ रहा है और यह अभी जारी रहेगा। उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं बारिश हुई तो कहीं तपिश ने झुलसाया। उधर, हरियाणा में रेवाड़ी के बावल रेलवे स्टेशन पर गर्मी से बावल निवासी 55 वर्षीय यादराम की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -
गर्मी का कहर, आंध्रा व तेलंगाना में 100 से ज्यादा लोगों की मौत

हिमाचल में चढ़ा पारा, उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.