Move to Jagran APP

गर्मी का कहर, आंध्रा व तेलंगाना में 100 से ज्यादा लोगों की मौत

पिछले कुछ दिनों से लगातार तप रहे सूरज ने शुक्रवार को एक बार फिर आग बरसाई। इससे 22 मई इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। चिलचिलाती गर्मी ने 15 अप्रैल से लेकर अब तक अकेले तेलंगाना राज्य में 73 लोगों की जान ले ली है और तोलंगाना-आंध्र

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Sat, 23 May 2015 10:52 AM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 02:04 PM (IST)
गर्मी का कहर, आंध्रा व तेलंगाना में 100 से ज्यादा लोगों की मौत

नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों से लगातार तप रहे सूरज ने शुक्रवार को एक बार फिर आग बरसाई। इससे 22 मई इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। चिलचिलाती गर्मी ने 15 अप्रैल से लेकर अब तक अकेले तेलंगाना राज्य में 73 लोगों की जान ले ली है और तोलंगाना-आंध्र प्रदेश दोनों राज्यों को मिला लिया जाए तो ये आंकड़ा 100 से ऊपर जा चुका है।

loksabha election banner

राजधानी का सबसे अधिक तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में दर्ज किया गया।इसे न केवल दिल्ली बल्कि एनसीआर का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। राजधानी के चार स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून आने से पहले तापमान बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और यह बेहतर बारिश में सहायक भी है।

रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं लेकिन तापमान में कोई कमी होने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को सुबह खिली तेज धूप दोपहर तक आग बरसाने लगी। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल कर दिया। बाइक पर और पैदल चलने वाले लोग भी अपने मुंह पर कपड़ा बांध कर चलते देखे गए।

दिन भर चली गर्म हवाओं का असर देर शाम तक बरकरार रहा और रात नौ बजे तक गर्म हवाएं चलीं। इससे पहले 18 मई सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। उस दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तरी-पश्चिमी भारत (पंजाब, गुजरात और राजस्थान) में चल रही गर्म हवाओं का असर दिल्ली में भी पड़ रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा। विभाग का कहना है कि 24 मई को एक बार फिर राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके कारण आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान शुक्रवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य था। राजधानी में आद्र्रता का अधिकतम स्तर अधिकतम 46 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 14 फीसद दर्ज किया गया।

वर्ष 2013 में राजधानी का मानक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के बारे में अनुमान व्यक्त किया है कि इस दौरान सुबह आसमान साफ रहेगा। इसके अलावा तेज धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 44 तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का उड़ानों पर असर, 20 फीसद यात्रियों की कटौती

यह भी पढ़ें- मौसम की मार से आम के तेवर गर्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.