विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्त को फिर मिली एक महीने की पैरोल

By Edited By:
Published: Fri, 06 Dec 2013 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2013 09:30 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को पुणे की यरवदा जेल से फिर एक महीने की छुट्टी मिल गई है। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को पुणे की यरवदा जेल से फिर एक महीने की छुट्टी मिल गई है। इस बार उन्हें पत्नी मान्यता की तबीयत खराब होने के आधार पर पैरोल मिली है। इससे पहले अक्टूबर में भी वह एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर रहे थे।

जेल सूत्रों के अनुसार दत्त ने हाल में पत्नी की तबीयत ठीक न होने का कारण बताते हुए पैरोल के लिए आवेदन किया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है।

पढ़ें: संजय दत्त को माफी देने के खिलाफ भाजपा और राकांपा

53 वर्षीय अभिनेता को लंबी अदालती सुनवाई के बाद इस साल सुप्रीम कोर्ट ने अवैध हथियार रखने के मामले में पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। 1993 के मुंबई धमाकों से जुड़े इस मामले में वह पहले ही 18 महीने जेल में गुजार चुके थे। जिसकी वजह से अब उन्हें 42 महीने की सजा और काटनी है।

दत्त ने इससे पहले अपने इलाज के लिए पैरोल मांगी थी। जिस पर उन्हें 1 अक्टूबर को दो हफ्ते की पैरोल मिली थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने उनकी पैरोल अवधि दो महीने और बढ़ा दी थी। एक महीना घर में रहने के बाद वह 30 अक्टूबर को जेल लौट गए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर