विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांसद सचिन से कोला विज्ञापन न करने की मांग

By Edited By:
Published: Sat, 23 Jun 2012 01:40 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2012 02:37 PM (IST)

सचिन तेंदुलकर के सांसद बनने के बाद देश की आम जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसी जिम्मेदारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर के सांसद बनने के बाद देश की आम जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसी जिम्मेदारी की एहसास कराते हुए उनसे सॉफ्ट डि्रंक का प्रचार करने वाले विज्ञापन बंद करने की मांग की जा रही है।

दिल्ली स्थित एक सामाजिक संस्था ने माग की है कि सचिन को कोला ब्राड अब प्रमोट करना बंद कर देना चाहिए। संस्था के अधिकारी अरुण गुप्ता ने कहा, 'अब तक सचिन बतौर क्रिकेट सेलेब्रिटी इस ड्रिंक का प्रचार करते रहे हैं। अब उन्हें इस बात पर विचार करने का वक्त आ गया है कि बतौर सासद उन्हें ड्रिंक का प्रचार नहीं करना चाहिए क्योंकि यह ड्रिंक सेहत के लिए ठीक नहीं है।'

सचिन को यह सलाह देने वाले गुप्ता न्यूट्रीशन से जुड़ी चुनौतियों पर पीएम की काउंसिल के सदस्य भी हैं। गुप्ता ने डब्ल्यूएचओ की उन रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए अपनी बात रखी है जिसमें कहा गया है कि ऐसे ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करने से मोटापा, दिल की बीमारी और अन्य कई बीमारिया होने का खतरा है। उन्होंने कहा, बतौर बाल चिकित्सक मेरा 37 वषरें का अनुभव है और मैं न्यूट्रीशन से जुड़े मुद्दों पर काम भी कर रहा हूं। मेरा मानना है कि सचिन तेंडुलकर को लोगों की भलाई के लिए इस ड्रिंक का प्रचार करना बंद कर देना चाहिए।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर