यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सचिन और मैरी कॉम ने राज्य सभा में दर्ज करायी उपस्थिति
राज्य सभा के नामित 12 सदस्यों में सचिन तेंदुलकर और रेखा की उपस्थिति सबसे कम है।

नईदिल्ली, जेएनएन। सचिन तेंदुलकर ने आज राज्यसभा में बैठे दिखाई दिए, दरअसल दो दिन पहले समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने राज्य सभा के नामित सांसदों की गैरमौजूदगी का मुद्दा उठाया था, नरेश अग्रवाल ने सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री रेखा की राज्य सभा में लम्बे समय से अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया था। राज्य सभा की आज की कार्रवाई के दौरान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने मौजूद रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। हालांकि उनकी ओर से सदन में कोई सवाल नहीं पूछा गया।
गौरतलब है कि नरेश अग्रवाल की ओर से सेलिब्रिटियों के सदन में गैरमौजूदगी का मुद्दा उठाते हुए उन्हें राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की थी। अग्रवाल ने कहा था कि अगर सचिन तेंदुलकर और रेखा सदन में आने के इच्छुक नहीं है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
आपको बता दें कि राज्य सभा के नामित 12 सदस्यों में सचिन तेंदुलकर और रेखा की उपस्थिति सबसे कम है। इन दोनों के अलावा राज्य सभा के नामित सदस्य अनु आगा, सम्भाजी छत्रपति, स्वपन दासगुप्ता, रुपा गांगुली, नरेंद्र जाधव, एमसी मैरीकॉम, के पारासरन, गोपी सुरेश, सुब्रह्मणयम स्वामी और केटीएस तुलसी हैं।
