दो भागों में बटी रुहेलखंड एक्सप्रेस
मोहिबुल्लापुर स्टेशन पर रुहेलखंड एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने के कारण यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों का आरोप था कि सुबह 7.52 पर टूटी कपलिंग को जोड़ने में रेल प्रशासन को दो घंटे लग गए। नाराज यात्रियों ने स्टेशन मास्टर का घेराव किया। विरोध स्वरूप स्टेशन मास्टर ने भी यात्रियों के सामने अपने कई तर्क रखे।
By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 02:39 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 02:39 PM (IST)
लखनऊ। मोहिबुल्लापुर स्टेशन पर रुहेलखंड एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने के कारण यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों का आरोप था कि सुबह 7.52 पर टूटी कपलिंग को जोड़ने में रेल प्रशासन को दो घंटे लग गए। नाराज यात्रियों ने स्टेशन मास्टर का घेराव किया। विरोध स्वरूप स्टेशन मास्टर ने भी यात्रियों के सामने अपने कई तर्क रखे।
मौके पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस व आरपीएफ के बाद मामला शांत हुआ। वहीं ट्रेन सुबह 10 बजे के बाद आगे के स्टेशन के लिए रवाना हो सकी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें