यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केरल के सीएम का सिर लाने वाले को एक करोड़ का इनाम, संघ ने किया किनारा
उज्जैन के आरएसएस महानगर प्रचार प्रमुख कुंदन चंद्रावत ने केरल के मुख्यमंत्री का सिर लाने वाले को इनाम देने का विवादित बयान दिया है।

उज्जैन (जेएनएन)। उज्जैन के आरएसएस महानगर प्रचारक प्रमुख कुंदन चंद्रावत ने एक सभा से ऐलान किया कि जो व्यक्ति केरल के सीएम का सिर काटकर लायेगा। उसे एक करोड़ का इनाम दिया जाएगा। कुंदन चंद्रावत ने केरल के सीएम को आरएसएस प्रचारक और कार्यकर्ताओं की हत्या को दोषी ठहराते हुये कहा कि वो क्या समझते हैं कि हिंदूओं के खून में वो जज्बा नहीं है। चंद्रावत के मुताबिक ऐसे गद्दार का सिर लाने पर मकान और संपत्ति उसके नाम कर देंगे।
हालांकि चंद्रावत के बयान के बाद अारएसएस के प्रांत संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री ने एक पत्र जारी कर कहा कि डॉ. चंद्रावत ने जो बयान दिया वह संघ का मत नहीं है।संघ एेसी हिंसा के विरोध में है। हिंसा को प्रोत्साहन देने वाली यह सोच गलत है अौर संघ एेसी सोच की घोर भर्त्सना करता है।
चंद्रावत ने कहा कि क्या भूल गये गोधरा को, 56 मारे थे, दो हजारो को कब्रिस्तान पहुंचा दिया इसी हिंदू समाज ने। 300 प्रचारकों और कार्यकर्ताओं की हत्या की है तुमने, तीन हजार को मारेंगे। सुन लो वामपंथियों। डा. चंद्रावत आक्रोश सभा की समाप्ति पर पत्रकारों से कहा कि यह उनके निजी विचार थे। उन्होंने अपने बयान को भगत सिंह के बम फेकने की घटना जैसे विस्फोटक बताया।
उन्होंने कहा कि उन्हें जानना चाहिए कि हिंदू सो नहीं रहे हैं। चंद्रावत के बयान का सीताराम येचुरी ने विरोध किया। सीताराम येचुरी के मुताबिक आरएसएस की ओर से एक राज्य के सीएम को डराया जा रहा है। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि सरकार का संरक्षण प्राप्त है। केरल के सीएम विजनन ने चंद्रावत के बयान पर कहा कि इससे पहले भी आएएसएस ने कइयों के सिर काटे हैं।
Sangh Parivar has taken heads of several: Kerala CM Pinarayi Vijayan on RSS Mahanagar Prachar Pramukh of Ujjain Kundan Chandrawat's remark pic.twitter.com/B9DgACCm3u
— ANI (@ANI_news) March 2, 2017
#WATCH RSS Mahanagar Prachar Pramukh of Ujjain Kundan Chandrawat says, he'll reward the person who brings him Kerala CM P.Vijayan's head pic.twitter.com/yiBwWs6ftF
— ANI (@ANI_news) March 2, 2017
'बता दें कि मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता ने केरल के मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश से वरिष्ठ वाम नेता पी विजयन को राज्य में लगातार अपने सदस्यों की हो रहे हत्या के लिए जिम्मेदार मानते हुए यह विवादित बयान दिया है।
पिछले सप्ताह विजयन ने कहा था कि आरएसएस समेत दक्षिणपंथी संगठन कई सालों से देश के विभाजन की कोशिश कर रहे हैं। आरएसएस ने मुसोलिनी के संगठनात्मक ढांचे और हिटलर की विचारधारा को अपना लिया है। दोनों तानाशाहों ने दुनिया को आतंकित कर दिया था।
विजयन ने कहा, महात्मा गांधी को मारने वाले नाथूराम गोडसे आरएसएस का हथियार था। यह हत्या एक साजिश का परिणाम था। उन्होंने आगे कहा कि अब भारत में आरएसएस ने मुस्लिमों, क्रिश्चन और कम्युनिस्टों को अपना दुश्मन मान लिया है और उन्हें देश से निकालने के लिए हमले कर रहा है।
