विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लैंड डील के सवाल पर भड़के वाड्रा, रिपोर्टर से की बदसलूकी

By vivek pandeyEdited By:
Published: Sat, 01 Nov 2014 10:36 PM (IST)Updated: Sun, 02 Nov 2014 07:40 AM (IST)

हरियाणा जमीन सौदे को लेकर वाड्रा पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच शनिवार को जब एक न्यूज चैनल एजेंसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। हरियाणा जमीन सौदे को लेकर वाड्रा पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच शनिवार को जब एक न्यूज चैनल एजेंसी ने इस बाबत सवाल पूछा तो वाड्रा भड़क उठे। उन्होंने मीडियाकर्मी से बदसुलूकी की और माइक झटकते हुए आगे निकल गए।

घटना चाणक्यपुरी स्थित अशोका होटल की है, जहां वाड्रा जिम के एक कार्यक्रम में आए थे। होटल से निकलते हुए एजेंसी के रिपोर्टर ने उनसे जिम के बारे में सवाल पूछे तो वे सहजता से जवाब देते रहे। रिपोर्टर ने जैसे ही हरियाणा में भाजपा की सरकार आने के बाद जमीन सौदे की जांच की सुगबुगाहट के बारे में पूछा, वाड्रा गुस्से में आ गए। उन्होंने माइक पकड़ा और जोर से झटकते हुए आगे बढ़ गए।

कुछ कदम चलने के बाद वाड्रा ने रिपोर्टर को भला-बुरा कहते हुए तुरंत कैमरे को बंद करने की चेतावनी दी। रिपोर्टर ने फिर भी अपने सवाल का जवाब देने के लिए कहा तो वह और गुस्से में आ गए। हालांकि तब तक उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और बाहर ले गए।

बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा, यह एक निजी कार्यक्रम था और यहां मीडिया के होने की उम्मीद नहीं थी। मुझे लगा कि यह एक निजी चैनल का पत्रकार है, जो सवाल पूछ रहा है। एएनआइ का रिपोर्टर होने की जानकारी नहीं थी।