Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश-लालू मिलकर लड़ेंगे उप चुनाव

    By Edited By:
    Updated: Sun, 20 Jul 2014 08:21 PM (IST)

    नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। बिहार की राजनीति के दो पुराने साथी एक बार फिर एकजुट होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की पार्टियां राज्य के विधानसभा उप चुनाव साथ मिल कर लड़ेंगी। जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि दोनों पार्टियां साथ मिलकर राज्य के लोगों के पास जाएंगी।

    नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। बिहार की राजनीति के दो पुराने साथी एक बार फिर एकजुट होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद की पार्टियां राज्य के विधानसभा उप चुनाव साथ मिल कर लड़ेंगी। जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि दोनों पार्टियां साथ मिलकर राज्य के लोगों के पास जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने यहां इस बारे में पूछे जाने पर कहा, दोनों पार्टियां साथ आई हैं और अब हम साथ मिलकर राज्य की जनता को भी एकजुट करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर हालिया राज्यसभा चुनाव लड़े, उसी तरह विधानसभा के उप चुनाव में भी साथ मैदान में उतरेंगे। जदयू और भाजपा के गठबंधन के दौरान राजद नीतीश सरकार की जबर्दस्त आलोचक रही है। भाजपा के साथ नीतीश कुमार का गठबंधन खत्म होने के साथ ही दोनों दलों के बीच गर्माहट फिर से बढ़ने लगी है।

    लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को जिस तरह करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा, उसके बाद से वे मजबूत सहयोगी की बाट जोह रहे हैं। राज्य की दस विधानसभा सीटों नरकटियागंज, राजनगर, जाले, छपरा, हाजीपुर, मोहीउद्दीननगर, परबत्ता, भागलपुर, बांका और मोहनिया में उप चुनाव होने हैं। अब दोनों पार्टियों को आपस में सीटों के बंटवारे पर फैसला करना है। राज्य में दोनों पार्टियां भाजपा और रामविलास पासवान के गठबंधन के खिलाफ साझा रणनीति बनाएंगी।

    शरद यादव ने रविवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में ¨हदी की उपेक्षा को लेकर भी केंद्र की भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यूपीएससी परीक्षा में जान-बूझकर ऐसे बदलाव किए गए हैं, ताकि प्रशासनिक सेवा में ¨हदी भाषी लोगों को धीरे-धीरे पूरी तरह बाहर किया जा सके। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह दावा कर रहे हैं कि वे पूरी दुनिया के साथ ¨हदी में ही संवाद करेंगे। लेकिन इससे साफ हो गया है कि ये ¨हदी भाषी छात्रों के हितों के लिए कुछ नहीं करते।

    कांग्रेस अकेले जाएगी चुनाव में

    बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि विधानसभा उप चुनाव में पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी। लोकसभा चुनाव में राजद के साथ गठबंधन करने वाली कांग्रेस विस उप चुनाव में नीतीश-लालू समीकरण के बीच पिसना नहीं चाहती। चौधरी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की गई है। उप चुनाव में कांग्रेस अकेले मैदान में जाएगी।