बच्चे की मौत से बौखलाए परिजनों ने डॉक्टरों को पीटा, विरोध में हड़ताल शुरू
राज्य सरकार द्वारा संचालित किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल में डेंगू से एक बच्चे की मौत हो जाने के बाद गुस्साए परिजनों ने तीन डॉक्टरों की पिटाई कर दी। इस मारपीट में रेजिडेंट डॉ सुहास, डॉ कुशाल और डॉ पुनीत घायल हो गए। इसके विरोध में करीब 1200 रेजीडेंट डॉक्टर
मुंबई। राज्य सरकार द्वारा संचालित किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल में डेंगू से एक बच्चे की मौत हो जाने के बाद गुस्साए परिजनों ने तीन डॉक्टरों की पिटाई कर दी। इस मारपीट में रेजिडेंट डॉ सुहास, डॉ कुशाल और डॉ पुनीत घायल हो गए। इसके विरोध में करीब 1200 रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल की वजह से अस्पताल आने वाले मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
पढ़ेंः अस्पताल में जिंदा बच्ची को मृत बताया
सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार की रात में डेंगू से पीड़ित एक बच्चे को लेकर कुछ लोग आए थे, लेकिन आईसीयू में जगह नहीं होने के चलते बच्चे को जनरल वार्ड में भर्ती किया गया था। सुबह पांच बजे बच्चे की मौत हो गई।जिसके बाद आरोप है कि परिजनों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट की। इसके बाद डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाती है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
गौरतलब है कि इन दिनों ज्यादातर लोग बुखार से पीड़ित हैं। ऐसे में डॉक्टरों की हड़ताल का खामियाजा मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ सकता है। महाराष्ट्र में अब तक डेंगू से कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं।