विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव से पहले भाजपा में फेरबदल, पार्टी दो फाड़

By Edited By:
Published: Sat, 08 Mar 2014 09:34 AM (IST)Updated: Sat, 08 Mar 2014 12:16 PM (IST)

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाने की कोशिश में जुटी प्रदेश भाजपा के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाने की कोशिश में जुटी प्रदेश भाजपा के लिए शुक्रवार का दिन काफी हलचल भरा रहा। प्रदेश कार्यालय मंत्री एसके शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया व कोषाध्यक्ष अशोक गोयल को उनके पद से हटा दिया गया। अब एसके शर्मा की जगह राम शरण जिंदल व अशोक गोयल की जगह राम किशन सिंघल यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

पढ़ें: कट सकते हैं कांग्रेसी सांसदों के टिकट!

प्रदेश कार्यालय मंत्री एसके शर्मा के मुताबिक, उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है तथा इसकी जानकारी प्रदेश संगठन मंत्री विजय शर्मा को दे दी है। प्रदेश कार्यकारिणी में इस फेरबदल से पार्टी में गुटबाजी बढ़ गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल के समर्थक इससे नाराज हैं। उनका कहना है कि इससे लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान प्रभावित होगा।

एसके शर्मा ने कहा, 'पार्टी में लोकतंत्र खत्म हो गया है तथा पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए एक ही व्यक्ति को सभी पद दिए जा रहे हैं। सिर्फ पैसे वाले, पहुंच वाले व राजनीतिक परिवार से संबंधित लोगों को महत्व दिया जा रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल की टीम में शामिल रहे पदाधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि पार्टी पदाधिकारी जिस तरह से गोयल के साथ काम कर रहे थे उसी तरह डॉ. हर्षवर्धन के साथ भी काम कर रहे हैं। इस स्थिति में कार्यकर्ता पिछले काफी समय से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इसलिए मैंने पद छोड़ने की पहल की है।

मैं सिर्फ अपना पद छोड़ रहा हूं लेकिन नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए काम करता रहूंगा।

-एसके शर्मा (कार्यालय मंत्री, प्रदेश भाजपा)