विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गौरी लंकेश हत्याकांड: हत्या पर खुशी जताने वालों से रविशंकर प्रसाद नाराज

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Thu, 07 Sep 2017 09:10 AM (IST)Updated: Thu, 07 Sep 2017 11:43 AM (IST)

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर सोशल मीडिया पर खुशी मनाने वालों की कड़ी आलोचना की है।

गौरी लंकेश हत्याकांड: हत्या पर खुशी जताने वालों से रविशंकर प्रसाद नाराज
गौरी लंकेश हत्याकांड: हत्या पर खुशी जताने वालों से रविशंकर प्रसाद नाराज

नई दिल्ली (पीटीआई)। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन लोगों की निंदा की है जो पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर सोशल मीडिया में खुशी जता रहे हैं।

प्रसाद ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया है कि किसी की हत्या पर खुशी जाहिर करना शर्मनाक, अफसोसजनक और भारतीय परंपराओं के पूरी तरह खिलाफ है और सोशल मीडिया इसके लिए नहीं है। 

रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर उन संदेशों की कड़ी भर्त्सना और निंदा करता हूं जिनमें गौरी लंकेश की जघन्य हत्या पर खुशी जाहिर की गई है ।'

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर गौरी लंकेश की हत्या को वाजिब ठहराते हुए नफरत भरे कमेंट और पोस्ट भी डाले। लिहाजा, रविशंकर प्रसाद ने कहा कि किसी की हत्या पर खुशी जताना शर्मनाक और शोचनीय है। हम उम्मीद करते हैं कर्नाटक पुलिस जल्द ही उनके हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी।

 यह भी पढ़ें: पत्रकार गौरी लंकेश के मर्डर से बॉलीवुड स्तब्ध, सोनम कपूर समेत कई ने की कड़ी निंदा

 यह भी पढ़ें: कांग्रेस के आरोपों पर केंद्र ने जताई कड़ी आपत्ति