विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइएएस अफसर ओमप्रकाश पर लगा प्रताड़ना का आरोप

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Fri, 29 Apr 2016 05:38 AM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 05:46 AM (IST)

राजस्थान की वरिष्ठ आरएएस अधिकारी गीता सिंह देव ने अपने आइएएस अफसर पति ओमप्रकाश मीणा पर हिंसा और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान की वरिष्ठ आरएएस अधिकारी गीता सिंह देव ने अपने आइएएस अफसर पति ओमप्रकाश मीणा पर हिंसा और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप प्रेस कांफ्रेंस करके लगाया। उन्होंने पति पर अपने रसूख का इस्तेमाल कर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया।

ओमप्रकाश मीणा राजस्थान हाउसिंह बोर्ड के चेयरमैन हैं और गीता सिंह देव पब्लिक सर्विसेज में एडीशनल डायरेक्टर हैं। गीता सिंह और ओमप्रकाश मीणा के बीच काफी समय से तनाव चल रहा है। दोनों अलग-अलग रहते हैं।

गीता सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पति ओमप्रकाश अपने रसूख का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे दोनों के बीच प्रताड़ना की जांच को भी अपने रसूख से प्रभावित कर रहे हैं। गीता ने कहा, उनके पति आए दिन घर पर हमला कराते हैं, उन्हें प्रताडि़त कराते रहते हैं। इससे वे बेहद परेशान हो चुकी है।