Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का मुकदमा

    By Sachin kEdited By:
    Updated: Thu, 19 Feb 2015 05:56 AM (IST)

    मौर्या इन्क्लेव इलाके में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश वत्स पर एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला आरोपी के ही कॉलेज में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर काम कर चुकी है।

    Hero Image

    नई दुनिया ब्यूरो, नई दिल्ली। मौर्या इन्क्लेव इलाके में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश वत्स पर एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला आरोपी के ही कॉलेज में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर काम कर चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला के मुताबिक, पूर्व विधायक ने उनसे काम के दौरान दुष्कर्म किया। पुलिस विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सुरेश वत्स बीते दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी लड़े थे पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
    पुलिस का कहना है कि मामला करीब एक साल पुराना है। प्रथमदृष्टया यह संदेहजनक लग रहा है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

    सुरेश वत्स शकूर बस्ती विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वह मौर्या इन्क्लेव स्थित विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के मालिक हैं। 35 वर्षीय पीडि़त महिला को वर्ष 2013 में कॉलेज में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर रखा गया था। महिला ने बीते वर्ष मई माह में नौकरी छोड़ दी थी।
    पढ़ेंः प्रोफेसर बोली, शादी करो नहीं तो दर्ज करा दूंगी रेप का केस