Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामगोपाल ने किया अमर सिंह की सपा में वापसी की संभावना से इन्कार

    By Edited By:
    Updated: Mon, 18 Aug 2014 07:31 AM (IST)

    समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह के सपा में वापसी की किसी संभावना से साफ इन्कार किया है। इस बारे में पूछे गए प्रश्न के जवाब में रामगोपाल यादव ने कहा कि अमर सिंह को सपा में वापस लिए जाने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि अबतक इस मुद्दे को पार्टी में किसी नेता ने नहीं उठाया है। पिछ

    Hero Image

    मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह की सपा में वापसी की किसी संभावना से साफ इन्कार किया है।

    इस बारे में पूछे गए प्रश्न के जवाब में रामगोपाल यादव ने कहा कि अमर सिंह को सपा में वापस लिए जाने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि अबतक इस मुद्दे को पार्टी में किसी नेता ने नहीं उठाया है। पिछले हफ्ते एक कार्यक्रम में मुलायम सिंह के साथ अमर सिंह के मंच साझा करने के बाद इस बात की अटकलें लगाई जाने लगी थी कि अमर सिंह की सपा में वापसी जल्द हो सकती है। चार साल के बाद मुलायम और अमर सिंह ने किसी कार्यक्रम में मंच साझा किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य में लगातार हो रहे सांप्रदायिक दंगे के बारे में पूछे जाने पर रामगोपाल यादव ने कहा कि इसके लिए बसपा और भाजपा जिम्मेदार है। राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए दोनों पार्टियां सांप्रदायिकता का कार्ड खेल रही है।

    आजम खान और शिया धर्मगुरु कल्बे जब्बाद के बीच विवाद के बारे में पूछे जाने पर रामगोपाल यादव ने कहा कि इस विवाद से पार्टी का कुछ लेनादेना नहीं है।

    पढ़ें: सपा को अमर सिंह की पहल का इंतजार

    पढ़ें: सपा दुराचारियों की पक्षधर नहीं: रामगोपाल