Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिस्थिति अनुकूल होते ही बनेगा राम मंदिर: वाजपेयी

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Mon, 01 Jun 2015 09:44 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि परिस्थिति अनुकूल होते ही राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। यह करोड़ों देशवासियों के आस्था का सवाल है। इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में सार्वजनिक स्थान पर मोदी मंदिर बनाने वाले जेल जाएंगे।

    बुलंदशहर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि परिस्थिति अनुकूल होते ही राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। यह करोड़ों देशवासियों के आस्था का सवाल है। इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में सार्वजनिक स्थान पर मोदी मंदिर बनाने वाले जेल जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इलाहाबाद में सार्वजनिक स्थान पर मोदी मंदिर बनाने के प्रयास करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जा चुकी है। वहां न कोई मंदिर है और न ही बनाया जाएगा। ऐसा करने वालों को जेल भेजा जाएगा। भूमि अध्यादेश को दोबारा संसद में लाने के सवाल पर कहा कि किसानों को अधिक लाभ दिलवाने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

    मथुरा रैली के घायलों का हाल जाना : मथुरा में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में जाते समय बस पलटने से घायल हुए गांव करौरा और साबितगढ़ के ग्रामीणों का हालचाल लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी उनके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च पार्टी उठाएगी।

    राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा : तोगडिय़ा

    पंजाब के तरनतारन में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पत्थर तैयार हैं। अब सिर्फ जमीन मिलने का इंतजार है। जमीन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यहां सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए तोगडिय़ा ने कहा कि विहिप मंदिर निर्माण के मुद्दे से पीछे नहीं हटेगी और इसका निर्माण होकर रहेगा।

    उन्होंने जम्मू-कश्मीर में धारा-370 हटाने की भी मांग की। ऐसा करने से जम्मू-कश्मीर के तीनों क्षेत्रों का समान विकास होगा और उन्हें बराबर का हिस्सा मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुच्छेद-370 ने ही घाटी के अलगावादी तत्वों को राज्य तथा केंद्र में अपनी विचाराधारा को आगे बढ़ाने की ताकत प्रदान की है। तोगडिय़ा ने पंजाब में जारी धर्मांतरण पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर चुनौती है। लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। विहिप धर्मांतरण को कतई सहन नहीं करेगा।⁠⁠⁠