विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोफोर्स में गए राजीव, अब कोलगेट में जाएगी मनमोहन सरकार

By Edited By:
Published: Thu, 27 Sep 2012 01:23 PM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2012 01:27 PM (IST)

सूरजकुंड में चल रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नितिन गडकरी ने संप्रग सरकार के घोटालों पर हमला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सूरजकुंड में चल रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नितिन गडकरी ने संप्रग सरकार के घोटालों पर हमला बोलते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के लिए सोनिया और मनमोहन पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि बोफोर्स घोटाले में राजीव गांधी सरकार गिर गई और हर्षद मेहता कांड में नरसिम्हाराव की सरकार की बलि चढ़ गई और अब बारी मनमोहन सरकार की है। कोलगेट में मनमोहन सरकार गिरते देर नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सीबीआइ को तो पूरी तरह अपने इशारों पर नचा रही है। सोनिया और अहमद पटेल के लिए आसान हो जाएगा अगर सीबीआइ निर्देशक को भी एआइसीसी में रूम दे दिया जाए। आसमान से पाताल तक घोटाला हुआ है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर