विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा की पहली सूची 31 अक्टूबर को जारी होगी

By Edited By:
Published: Sun, 27 Oct 2013 10:31 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2013 10:58 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची 31 अक्टूबर को जारी होगी। चुनाव में जीत पक्की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची 31 अक्टूबर को जारी होगी। चुनाव में जीत पक्की करने के लिहाज से गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी की पसंद की तीन सर्वे एजेंसियों से आई रिपोर्ट और भाजपा नेताओं से मिले फीडबैक के आधार पर पहली सूची में 50 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में आज हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में 50 सीटों पर एक-एक नामों के पैनल तैयार किए और इन्हें 31 अक्टूबर को संसदीय बोर्ड की बैठक में मंजूरी दिलाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में ढ़ाई दर्जन विधानसभा सीटें ऐसी तय की गई जिन पर भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत सकी, हालांकि इनमें से तीन सीटों पर अब तक सहयोगी रहे जद यू को जीत मिली चुकी है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी ने बताया कि जिन सीटों पर जीत पक्की मानी जा रही है उन पर 31 अक्टूबर को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर