विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौसम ने एक बार फिर बदला मिजाज, किसान परेशान

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 15 Mar 2015 11:23 AM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2015 12:11 PM (IST)

मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला है और देश भर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रामपुर। मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला है और देश भर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम का यही मिजाज उत्तर प्रदेश में में भी देखने को मिल रहा है और प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जबकि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है।

खराब मौसम के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। खराब मौसम से गुठलीदार फल उत्पादकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बागबानी विभाग के सर्वे के अनुसार रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में पलम (बादाम) की फसल को 25 फीसदी तक नुकसान पहुंचा है।

पढ़ें - पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आसमान से खेतों में बरसी आफत

इसके अलावा लखनऊ तथा पास के जिलों के साथ ही बुंदेलखंड में किसान बारिश से परेशान हैं। फतेहपुर में कुछ जगह पर तो ओले गिरने से खड़ी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के साथ बारिश ने जालौन, फतेहपुर, कानपुर तथा बुंदेलखंड में कहर बरपा दिया।

किसान अभी होली के पहले हुई बारिश के नुकसान से उबरने की जुगत में लगा रहे थे कि एक बार फिर खराब मौसम और तेज बारिश ने उसकी परेशानी को और बढ़ा दिया है। बारिश के कारण खेतों में गेंहू के साथ ही सरसों गिर गई है। कई जगह पर आलू की खोदाई भी बाकी है। खेतों में पानी भरने से आलू के सड़ने का भी अंदेशा है।

पढ़ें - बारिश और उपलवृष्टि से बर्बादी देख किसान का निकला दम

पढ़ें - मौसम की करवट से फसलें बर्बाद, पहाड़ों में दुश्वारियां