रेलवे पूछेगा यात्रियों से सुविधाओं का हाल: मनोज सिन्हा
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि रेलवे स्टेशनों से लेकर ट्रेनों तक यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि विभाग खुद यात्रियों को फोन कर उनसे स्टेशन एवं ट्रेन में हुई असुविधा के बारे में जानकारी ले। इससे अधिकारी झूठ नहीं बोल पाएंगे।
गाजीपुर, जासं। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि रेलवे स्टेशनों से लेकर ट्रेनों तक यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि विभाग खुद यात्रियों को फोन कर उनसे स्टेशन एवं ट्रेन में हुई असुविधा के बारे में जानकारी ले। इससे अधिकारी झूठ नहीं बोल पाएंगे। यह व्यवस्था दो सप्ताह के अंदर शुरू होने वाली है।
उन्होंने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी पूर्वाचल में ही है। इसलिए इस इलाके के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेल राज्य मंत्री ने कहा कि ट्रेनों में सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाएगा। स्टेशनों पर सक्रिय दलालों को लेकर विभाग गंभीर है। राष्ट्रीय महत्व एवं पहाड़ी इलाके की रेल लाइनों पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दस साल राज करने के बाद कांग्रेस ने देश को बदहाल कर दिया। उसे पटरी पर लाने में समय लगेगा। जनता ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि उसके सांसदों की संख्या मौसम के तापमान से भी कम हो गई। भाजपा में देश की जनता ने भरोसा जताया है। अब सरकार गरीबों, नौजवानों एवं महिलाओं के विकास एवं उत्थान के लिए काम कर रही है।
एनएच 29 के लिए 57.82 करोड़ अपने दुर्दिन पर आंसू बहा रहे एनएच 29 [वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग] के दिन अब बहुरने वाले हैं। रेल राज्य मंत्री ने कहा कि इस मार्ग की मरम्मत के लिए दो किस्तों में 24.90 एवं 32.92 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास हुआ है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
पढ़ें: अब राजधानी व प्रीमियम ट्रेनों में पड़ेगा छापा, होगी कड़ी कार्रवाई