विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी सिर्फ जोड़ने का काम करते हैं: प्रियंका

By Edited By:
Published: Wed, 30 Apr 2014 12:53 PM (IST)Updated: Wed, 30 Apr 2014 01:34 PM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा अमेठी से सांसद राहुल गांधी के लिए उनके संसदीय क्षेत्र में बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा अमेठी से सांसद राहुल गांधी के लिए उनके संसदीय क्षेत्र में बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज भी नुक्कड़ सभाएं की। प्रियंका गांधी ने आज भी उनको विकास पुरुष बताया।

प्रियंका ने बताया अपने कार्यकाल में राहुल गांधी ने अमेठी को चमका दिया है। राहुल गांधी के प्रयास से ही अमेठी को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा गया। कई दर्जन ट्रेनों का ठहराव भी अमेठी में कराया गया। जिससे कि देश के हर बड़े शहर से यहां के लोग जुड़ सकें। प्रियंका ने कहा कि देश को मोबाइल फोन तो राजीव गांधी की देन है लेकिन उनके नेटवर्क के विस्तार का योगदान राहुल गांधी को ही दिया जाता है।

प्रियंका ने कहा कि अमेठी में ही राहुल के योगदान से दूध प्लांट भी लगाया गया है। जिससे कि युवाओं को रोजगार भी मिला है। अगले चरण में इसका और विस्तार होगा।

पढ़ें: लाइन तोड़ने पर चिरंजीवी को पड़ी फटकार, तालियों से गूंजा मतदान केंद्र