कांग्रेस को मिटाने का काम कर रहे राहुल गांधी: गडकरी
गडकरी ने कहा, गोवा में आपसी लड़ाई के जरिये भी कांग्रेसी इसमें योगदान दे रहे हैं। गोवा कांग्रेस में व्यापक असंतोष है।
पणजी, प्रेट्र। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल आजादी के बाद कांग्रेस को भंग करने की महात्मा गांधी की इच्छा को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।
गडकरी ने कहा, गोवा में आपसी लड़ाई के जरिये भी कांग्रेसी इसमें योगदान दे रहे हैं। गोवा कांग्रेस में व्यापक असंतोष है। कई नेता भाजपा में आने के इच्छुक हैं और संपर्क कर रहे हैं। सड़क परिवहन मंत्री ने गोवा में भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ कई दौर की बैठकों के बाद कहा, आम आदमी पार्टी का उभार राजनीतिक तौर पर भाजपा के लिए फायदेमंद होगा।
मैं आम आदमी पार्टी को शुभकामनाएं देता हूं। अगर वे 10 वोट हासिल करेंगे, तो इसमें से दो हमारे हिस्से के होंगे और आठ कांग्रेस के हिस्से के। गडकरी ने गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी से गठबंधन जारी रखने की बात भी कही।
क्या है सिंधु समझौता, पढ़ें भारत-पाकिस्तान के बीच इसकी अहमियत
शिवसेना की धमकी के बाद पुलिस ने पाक कलाकारों को दिया सुरक्षा का भरोसा