विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल ने मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर निशाना साधा

By Atul GuptaEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2016 10:22 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 12 Apr 2016 09:23 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर फिर निशाना साधा है। मुंबई के अपने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, मुंबई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर फिर निशाना साधा है। मुंबई के अपने दौरे में मोदी सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत की बात करना और भारत को स्वच्छ करना दो अलग-अलग बातें हैं।

मंगलवार को मुंबई के देवनार डंपिंग ग्राउंड का दौरा करने के बाद राहुल गांधी पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने इस डंपिंग ग्राउंड को बंद करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान में स्पष्ट दृष्टि की कमी है। इसलिए यह सफल नहीं हो पा रहा है। बता दें कि देवनार क्षेत्र के 326 में फैले डंपिंग ग्राउंड में कुछ सप्ताह पहले आग लग गई थी।

जिसके कारण फैले धुएं एवं गैस से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। अगले साल ही मुंबई में महानगरपालिका के चुनाव होने हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष देवनार डंपिंग ग्राउंड का दौरा किया। बकौल राहुल, 'पीएम मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को यह डंपिंग ग्राउंड खत्म करने के लिए स्पष्ट रणनीति के साथ सामने आना चाहिए।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम एवं पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के साथ राहुल गांधी ने डंपिंग ग्राउंड के पास रह रहे कुछ लोगों से भी मुलाकात की। राहुल के अनुसार, 'जो लोग मुझसे मिले, वे रो रहे थे। इस डंपिंग ग्राउंड के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को टीबी जैसी खतरनाक बीमारी हो रही है। एक बच्चे की तो मौत भी हो चुकी है। देवनार डंपिंग ग्राउंड को बंद किया जाना चाहिए।

सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल में पहुंचे राहुल गांधी, देखें तस्वीरें

देवनार डंपिंग ग्राउंड पहुंचे राहुल गांधी, देखें तस्वीरे

पढ़ें- मोदी सरकार को आरएसएस के लोग चला रहे हैं : राहुल गांधी