विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी ने बडे़ नेताओं से लिया हलफनामा

By Edited By:
Published: Thu, 31 Oct 2013 11:17 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2013 11:22 PM (IST)

जयपुर [नरेंद्र शर्मा]। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव में टिकट तय करने को लेकर इस बार काफी सख्त नजर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर [नरेंद्र शर्मा]। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव में टिकट तय करने को लेकर इस बार काफी सख्त नजर आ रहे हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट तय करने के लिए राहुल ने प्रदेश के बड़े कांग्रेसी नेताओं से हलफनामा लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव सीपी जोशी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ चंद्रभान से लिखित में आश्वासन लिया है कि उन्होंने जिस प्रत्याशी को टिकट दिलवाया, उसे विजयी बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।

यदि तीनों नेताओं के किसी समर्थक को टिकट नहीं मिलता है और वह बागी चुनाव लड़ता है या फिर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करता है तो उसे मनाने अथवा बिठाने की जिम्मेदारी भी उनकी होगी। राहुल के कहने पर तीनों नेताओं ने लिखित में दिया कि वे मिलकर काम करेंगे और चुनाव सम्पन्न होने के बाद यदि पार्टी को बहुमत मिलता है तो विधायक दल के नेता को लेकर खींचतान नही करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला से भी इसी तरह का हलफनामा मांगा गया है, क्योंकि वे झुंझूनूं जिले की सभी सीटों पर अपनी पसंद के प्रत्याशी चाहते है। ओला दो ऐसे लोगों की खिलाफत कर रहे हैं, जो चुनाव जीत सकते है, लेकिन वे उनके विरोधी है। राहुल गांधी के सख्त रवैये के बाद ही प्रदेश प्रभारी कांग्रेस महासचिव गुरदास कामत ने गुरुवार को एक बार फिर सभी दो सौ सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के पैनल को लेकर कई कांग्रेस नेताओं से फीडबैक लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर