छुट्टी मनाने यूरोप चले राहुल, देशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपना नया साल भारत में नहीं बल्कि यूरोप में मनाएंगे। इसकी सूचना खुद राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। राहुल ने ट्वीटर पर लिखा कि वो कुछ दिनों के लिए यूरोप जा रहे हैं। सभी को नए साल की शुभकामनाएं।
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपना नया साल भारत में नहीं बल्कि यूरोप में मनाएंगे। इसकी सूचना खुद राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। राहुल ने ट्वीटर पर लिखा कि वो कुछ दिनों के लिए यूरोप जा रहे हैं। सभी को नए साल की शुभकामनाएं।
इससे पहले इस साल फरवरी में बजट सत्र से पहले राहुल गांधी बिना सूचना के 56 दिनों की छुट्टी पर चले गए जिसको लेकर राजनीतिक गलियारे में खूब अटकलबाजियां हुई थी। राहुल की छुट्टी को लेकर विपक्षी पार्टियों ने राहुल और कांग्रेस पर ये कहकर निशाना साधा था कि राहुल को देश के मुद्दों को लेकर कोई चिंता नहीं है और वो अपनी छुट्टियां मनाने में व्यस्त हैं।
शायद इसी बात से सबक लेते हुए राहुल गांधी ने इस बार पहले ही खुलासा कर दिया है कि वो कुछ दिनों के लिए यूरोप जा रहे हैं ताकि राजनीतिक विरोधियों को उनपर दोबारा निशाना साधने का मौका ना मिले।
पढ़ें- अशोक चव्हाण का राहुल गांधी को मंत्र, कहा- संसद में और आक्रामक बनें