बिरसा मुंडा स्टेडियम में रघुवर कल लेंगे शपथ, पीएम होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के नए मुख्यमंत्री रघुवर दास के शपथ ग्रहण समारोह में रविवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में अपने मंत्रिमंडल के अनेक सहयोगियों के साथ शामिल होंगे। अन्य राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी इस समारोह में शामिल होंगे। झारखंड के कैबिनेट एवं गृहसचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के नए मुख्यमंत्री रघुवर दास के शपथ ग्रहण समारोह में रविवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में अपने मंत्रिमंडल के अनेक सहयोगियों के साथ शामिल होंगे। अन्य राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी इस समारोह में शामिल होंगे। झारखंड के कैबिनेट एवं गृहसचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित मनोनीत मुख्यमंत्री रघुवर दास के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे।
उन्होंने कहा कि पीएम के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की पुष्टि हो गई है। रविवार को आयोजित इस सार्वजनिक शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी प्रदेश बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, वरिष्ठ बीजेपी नेता नन्द किशोर यादव के भी सम्मिलित होने की पुष्टि हो गई है।