यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लालू तो गए जेल, अब राबड़ी देवी चलाएंगी पार्टी!
चारा घोटाला मामले में दोषी पाए गए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद अब पार्टी का ...और पढ़ें

पटना। चारा घोटाला मामले में दोषी पाए गए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद अब पार्टी का मार्ग दर्शन पूर्व मुख्यमंत्री और लालू की पत्नी राबड़ी देवी करेंगी। पार्टी सचिव रामकृपाल यादव ने सोमवार को कहा कि पार्टी प्रमुख की गैरमौजूदगी में राबड़ी देवी पार्टी का मार्गदर्शन करेंगी। हालांकि राबड़ी देवी ने अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।
पढ़ें: चारा घोटाला मामले में लालू दोषी करार, भेजे गए जेल, हटाई गई सुरक्षा
साथ ही रामकृपाल ने यह भी कहा कि इससे पहले भी पार्टी मुश्किल दौर से गुजर चुकी है परंतु इसके बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। भविष्य में लालू के पुत्र तेजस्वी यादव की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि यह पार्टी तय करेगी।
गौरतलब है कि चारा घोटाले में सोमवार को सीबीआइ की विशेष अदालत ने लालू यादव को दोषी करार दिया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पार्टी के सभी नेता वहां मौजूद थे।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह पार्टी के लिए सबसे बुरा दिन है। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता लालू जी पर आंख मूंद के विश्वास करते हैं और उनके गैरमौजूदगी में भी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ कार्य करेंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
