मां के प्रचार में जुटीं प्रियंका, नुक्कड़ सभा का लिया सहारा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में बुधवार को प्रियंका वाड्रा ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा हम देश की एकता के लिए काम करते हैं। इस बार आपके सामने दो विचारधारा होगी। हम जोड़ने की विचारधारा में विश्वास रखते हैं।
रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में बुधवार को प्रियंका वाड्रा ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा हम देश की एकता के लिए काम करते हैं। इस बार आपके सामने दो विचारधारा होगी। हम जोड़ने की विचारधारा में विश्वास रखते हैं।
इसके साथ ही प्रियंका ने कहा कि हम जनता को मजबूत बनाना चाहते हैं। देश में जनता से अधिक समझदार कोई नहीं है। इस बार चुनाव में देश के भविष्य के बारे में सोचना है।
गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में प्रचार करने गई थी। जहां उन्होंने अपने चचेरे भाई भाजपा के प्रत्याशी वरुण गांधी पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया था। कहा था कि जारी लोकसभा चुनाव वस्तुत: विचारों की लड़ाई है। यह कोई पारिवारिक टी पार्टी जैसी चीज नहीं है। आपको बता दें कि भाई राहुल और मां सोनिया का चुनाव में जनाधार बढ़ाने में जुटी प्रियंका वाड्रा ने खुद अपने लिए किसी भी निर्वाचन सीट को सुरक्षित नहीं किया है।
पढ़ें : अमेठी में प्रियंका के बयान पर पीलीभीत से मेनका का पलटवार