विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका को सक्रिय राजनीति में उतारना चाहते हैं कांग्रेसी

By Edited By:
Published: Sun, 25 May 2014 11:40 AM (IST)Updated: Sun, 25 May 2014 11:42 AM (IST)

लोकसभा चुनाव में बड़ी दुर्गति झेलने वाली कांग्रेस के कार्यकर्ता अब प्रियंका गांधी को फ्रंट पर लाने के पक्ष में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में बड़ी दुर्गति झेलने वाली कांग्रेस के कार्यकर्ता अब प्रियंका गांधी को फ्रंट पर लाने के पक्ष में हैं। चुनाव में राहुल गांधी का जादू नहीं चलने के बाद कांग्रेस के पास अब एक ही विकल्प बचा है वह है प्रियंका गांधी।

कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका को आखिरी उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका ने दो क्षेत्रों में प्रचार किया और इन्हीं दो स्थानों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की पसंद प्रियंका गांधी हैं। कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रियंका पार्टी की कमान संभाले, लेकिन यह प्रियंका पर निर्भर है कि वह कब और क्या निर्णय लेतीं है।