विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल की अमेठी में भी लागू होगा प्रियंका फार्मूला

By Edited By:
Published: Tue, 21 May 2013 08:39 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2013 09:10 PM (IST)

नई दिल्ली [राजकिशोर]। 'राहुल भइया और सोनिया जी तो पूरे देश में घूमते हैं, प्रियंका जी आप रायबरेली की तरह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [राजकिशोर]। 'राहुल भइया और सोनिया जी तो पूरे देश में घूमते हैं, प्रियंका जी आप रायबरेली की तरह अमेठी का प्रबंधन भी फिर से संभाल लीजिए।' अमेठी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने जब प्रियंका गांधी से ऐसी मनुहार की तो भाई-बहन यानी राहुल और प्रियंका दोनों एक दूसरे की तरफ देखकर बस मुस्करा भर दिए। इस मनुहार पर दोनों में से किसी ने सीधा जवाब तो नहीं दिया, लेकिन यह जरूर तय हो गया कि अमेठी में भी सियासी प्रबंधन का रायबरेली मॉडल लागू होगा।

मौका था राहुल गांधी के अमेठी संसदीय क्षेत्र की समीक्षा का। दिल्ली के जवाहर भवन में अमेठी क्षेत्र के सियासी प्रबंधन में सक्रिय 40 से ज्यादा लोगों से राहुल-प्रियंका संवाद कर रहे थे। क्षेत्र में केंद्रीय योजनाओं के सही अमल से लेकर क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई। बिल्कुल अनौपचारिक माहौल था। राहुल-प्रियंका अमेठी के अलावा हॉल में 16 ब्लॉक अध्यक्ष, 16 प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सभी पांच उम्मीदवार, जिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष आदि थे।

भाई-बहन ने सभी सदस्यों को बोलने का पूरा मौका दिया। इस दौरान प्रियंका बीच-बीच में नोट भी कर रही थीं। फिलहाल मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का प्रबंधन देख रहीं प्रियंका भले ही अमेठी नहीं जा रहीं, लेकिन इस चर्चा में उनका पूरा दखल था। प्रियंका ने रायबरेली में गांव, ब्लॉक, कस्बा और जिला स्तर पर संगठन का ढांचा खड़ा किया है और विभागों के लिहाज से लोगों को जिम्मेदारी बांटी है।

प्रियंका ने रायबरेली में जो प्रयोग किए, वैसे ही अमेठी में संगठन का ढांचा खड़ा करने को कहा। राहुल गांधी ने सबसे कहा भी कि इसमें जो भी मदद चाहिए, मुहैया कराई जाएगी। इसी चर्चा के दौरान सदस्यों ने प्रियंका गांधी से अमेठी का सियासी प्रबंधन भी संभालने को कहा। कई सदस्यों का कहना था कि राहुल भी पूरे देश में व्यस्त रहते हैं, लिहाजा प्रियंका यह जिम्मेदारी पहले की तरह संभालनी चाहिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर