Move to Jagran APP

मानसून पूर्व बारिश से अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन

लगातार बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-415 का कुछ हिस्सा धंस गया और कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 09:15 AM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 09:15 AM (IST)
मानसून पूर्व बारिश से अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन
मानसून पूर्व बारिश से अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन

ईटानगर, एजेंसी। पिछले कुछ दिन से मानसून पूर्व बारिश के कारण अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-415 का कुछ हिस्सा धंस गया और कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ।

loksabha election banner

पिछले शनिवार को क्रा डाडी जिले के तहत पलीन कस्बे में भूस्खलन से तीन निर्माण मजदूरों की मौत हो गई। भूस्खलन की वजह से कुछ जिलों में स्थिति बदहाल होने की खबरें है। बारिश और मलबे की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 415 का कुछ हिस्सा बंद हो गया। खबरों में कहा गया है कि बारिश की वजह से कई बड़ी नदियों और उनकी सहायक नदियों में जल स्तर बढ़ गया है।

यह भी पढ़ेंः नक्सली हमलाः यह अब भी पूछा जाता है-बस्तर में रमन की चलती है या रमन्ना की

यह भी पढ़ेंः बढ़ते हादसों के साथ बढ़ रहा सड़क सुरक्षा ऐप का चलन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.