यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जयललिता की सेहत में सुधार के लिए लोगों ने अस्पताल के बाहर की प्रार्थना
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत में सुधार के लिए लोग दुआएं मांग रहे हैं।

चेन्नई (एएनआई)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के अच्छे स्वास्थ्य के लिए राज्य की जनता अस्पताल के बाहर प्रार्थना कर रही है। चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा है। ये चिंतित लोग मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रहेे है।
बता दें कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत रिपोर्ट की मांग करते हुए ट्रैफिक रामास्वामी ने मद्रास हाइकोर्ट में याचिका डाली थी जिसपर सुनवाई करते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने संबंधित राज्य अधिकारियों को मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में सूचना देने को कहा है। उन्होंने याचिका में कहा है कि तमिलनाडु के लोग जानना चाहते हैं कि जयललिता का स्वास्थ्य कैसा है। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि जयललिता की हेल्थ रिपोर्ट जारी होने से लोगों की चिंताएं कम होंगी।Prayers offered for TN CM Jayalalithaa's well being, outside Apollo Hospital in Chennai. pic.twitter.com/w029CpR3Sm
— ANI (@ANI_news) October 5, 2016
जयललिता की हेल्थ रिपोर्ट जारी होने से कम होंगी लोगों की चिंताएं: हाईकोर्ट
