Move to Jagran APP

स्मृति ईरानी के प्रयासों को अागे बढ़ाएंगेः प्रकाश जावड़ेकर

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम स्मृति ईरानी के अच्छे प्रयासों को अागे बढ़ाने का काम करेंगे।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2016 09:49 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2016 03:08 PM (IST)

नई दिल्ली(एएनअाई)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कल पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले जावड़ेकर ने कहा कि हम स्मृति ईरानी के अच्छे प्रयासों को अागे बढ़ाने का काम करेंगे। इससे पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्मृति ईरानी के पास था।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि शिक्षा परिवर्तन का एक हथियार है। हर किसी को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। इसके लिए हम लक्ष्य सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने स्मृति ईरानी से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा भी की।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद प्रकाश जावड़ेकर को राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। मोदी कैबिनेट के विस्तार से पहले जावड़ेकर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे।

इस बार वह इकलौते प्रमोशन के हकदार बने, जबकि इसके पहले बतौर राज्यमंत्री उनसे संसदीय कार्य और सूचना एवं प्रसारण जैसे दो महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी वापस ले ली गई थी। जावड़ेकर के इस प्रमोशन के बारे में किसी ने शायद कयास भी नहीं लगाए थे।

पढ़ेंः जानिए, शपथ के तुरंत बाद नए मंत्रियों से प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा

कई मंत्रियों ने पदभार ग्रहण किया

नए मंत्रियों ने पदभार ग्रहण करना शुरु कर दिए हैं। अाज संतोष गंगवार अौर अर्जुनराम मेघवाल ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दोनों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। वहीं राजन गोहेन ने रेल राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया। अनिल माधव दवे ने पर्यावरण राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया। प्रकाश जावड़ेकर ने दवे का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।

डॉ सुभाष रामराव भामरे ने रक्षा राज्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया। अनंत कुमार केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। रविशंकर प्रसाद ने केंद्रीय कानून मंत्री का पदभार ग्रहण किया। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडु ने भी पदभार ग्रहण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.