विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोलकाता : अमित शाह को रैली की इजाजत नहीं, भाजपा नाराज

By Abhishake PandeyEdited By:
Published: Sat, 22 Nov 2014 01:14 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 22 Nov 2014 02:22 PM (GMT+05:30)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कोलकाता पुलिस ने रैली करने की इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने भाजपा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कोलकाता पुलिस ने रैली करने की इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने भाजपा की उस अर्जी को नामंजूर कर दिया है जिसमें भाजपा ने 30 नवंबर को इस्पलैंड स्क्वायर पर रैली करने की इजाजत मांगी थी। गौरतलब है कि इसी जगह पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 21 जुलाई को साल की सबसे बड़ी रैली की थी।

वहीं कोलकाता पुलिस के इस फैसले पर भाजपा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पुलिस भेदभाव का रवैया अपना रही है। भाजपा के वैधानिक सलाहकार कौशिक चंद ने कहा कि वह इसके खिलाफ सोमवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे। वहीं कोलकाता पुलिस कमिश्नर का कहना है कि भाजपा कार्यालय की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की है कि रैली में कितने लोगों की भीड़ जुटने वाली है। वहीं उन्होंने कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था के बिगड़ने का भी हवाला दिया है।

भाजपा के प्रदेश प्रमुख राहुल सिन्हा ने इस मसले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की ताकत बढ़ने से सरकार भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस यह कारण बता रही है कि उसके पास कोलकाता नगर निगम (केएमसी) की मंजूरी नहीं है। क्या पुलिस हमे दिखा सकती है कि तृणमूल कांग्रेस ने 21 जुलाई की अपनी रैली के लिए केएमसी की इजाजत ली थी?

गौरतलब है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को शहर के पुलिस आयुक्त को भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर चर्चा करने तथा नतीजे से अदालत को अवगत कराने को कहा था।