झारखंड मंत्री के संरक्षण में चल रहा गिरोह पकड़ा
तारा -रकीबुल प्रकरण में फंसे झारखंड के दो मंत्रियों सुरेश पासवान व हाजी हुसैन अंसारी के बाद अब एक और मंत्री पर बदमाशों का गिरोह चलाने का आरोप लगा है। पुलिस के हत्थे चढ़े झारखंड टाइगर ग्रुप के सरगना राजकुमार गुप्ता सहित चार बदमाशों ने पूछताछ में मंत्री के नाम का खुलासा किया। हजार
रांची, जागरण न्यूज नेटवर्क। तारा -रकीबुल प्रकरण में फंसे झारखंड के दो मंत्रियों सुरेश पासवान व हाजी हुसैन अंसारी के बाद अब एक और मंत्री पर बदमाशों का गिरोह चलाने का आरोप लगा है। पुलिस के हत्थे चढ़े झारखंड टाइगर ग्रुप के सरगना राजकुमार गुप्ता सहित चार बदमाशों ने पूछताछ में मंत्री के नाम का खुलासा किया।
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज कौशिक ने बताया कि गिरोह से जुड़े क्षेत्र के एक बड़े नेता का नाम सामने आया है। ये नेता एक राष्ट्रीय पार्टी से जुड़े झारखंड के मंत्री हैं, जो अपने बयानों से कई बार सुर्खियों में रहे हैं। गिरोह के सदस्यों को मंत्री की ओर से हथियार मुहैया कराया जाता है और बाइक के लिए अलग से राशि दी गई थी। बदले में गिरोह लेवी की रकम मंत्री तक पहुंचाते थे। पुलिस ने गिरोह से दो देसी कारबाइन, आठ एमएम की दस गोलियां, दो बाइक व छह मोबाइल बरामद किए हैं। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने बताया कि मामले में जिसका भी नाम सामने आएगा, कार्रवाई की जाएगी।
'मामला गंभीर है। किसी मंत्री की संलिप्तता सामने आएगी तो कानून अपना काम करेगा। अधिकारियों से इसकी पूरी जानकारी लूंगा।'
हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंडपढ़ें: रकीबुल के लिए सीएम को लिखा था पत्र