यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत-फ्रांस बिजनेस समिट में बोले अोलांद- COP21 में मोदी ने निभाई अहम भूमिका
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद का पीएम मोदी ने चंडीगढ़ के रॉक गार्डेन में स्वागत किया। भारत आने से पहले ...और पढ़ें

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अाज फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे, जहां दोनों नेताओं की मुलाकात रॉक गार्डन में हुई। फ्रांस के राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। उनकी भारत यात्रा की शुरुआत चंडीगढ़ से हुई। मोदी और ओलांद यहां भारत-फ्रांस की कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मिले ।
दोनों एक व्यावसायिक सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में मोदी ने कहा कि भारत विश्व में एक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमारे पास आपके प्रॉडक्ट के लिए श्रम और बाजार दोनों हैं।सीईओ फॉरम को संबोधित करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस (COP21) में अहम भूमिका निभाई। मेरे इस दौरे के दो अहम मकसद हैं, पहला भारत के साथ सामरिक भागीदारी को मजबूत करना और दूसरा पीएम मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान लिए गए निर्णयों को लागू करना । इंडिया-फ्रांस बिजनेस समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि फ्रांस का चंडीगढ़ के साथ एक अटूट संबंध है। जब मैं राष्ट्रपति ओलांद को सुन रहा था तो मैं भारत के साथ मिलकर उनके काम करने के उत्साह को देख सकता था। सिर्फ शस्त्रों से युद्ध नहीं लड़ा जा सकता अब साइबर सिक्योरिटी भी एक अहम मुद्दा है । फ्रांस ने एक रास्ता दिखाया है कि अपने सिद्धांतों और प्रगति की यात्रा से हटे बिना कैसे आतंकवाद से मुकाबला किया जा सकता है।
.jpg)
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति की मौजूदगी में फ्रांस और भारत की कंपनियों के बीच हुए 16 B2B समझौता।

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद का पीएम मोदी ने चंडीगढ़ के रॉक गार्डेन में स्वागत किया। इसके बाद दोनों कैपिटल कॉम्पलेक्स पहुंचे।
पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। भारत आने से पहले ओलांद ने कहा कि भारत और फ्रांस आतंकवाद के मुद्दे पर एक दूसरे की भावनाओं को समझते हैं। आतंकवाद के मुद्दे पर फ्रांस पूरी तरह से भारत के साथ है। पठानकोट एयरबेस पर हमले के सिलसिले में भारत की चिंता जायज है। दोषियों को सख्त से सख्त दिए जाने की जरूरत है।
राफेल डील पर दोनों देश सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कुछ तकनीकी मामलों में अड़चनों को दूर करने की कोशिश की जा रही है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वो उनके दृढ़निश्चय और कूटनीतिक सूझबूूझ के कायल हैं।
ओलांद की तीन दिवसीय भारत यात्रा आज से शुरू हो रही है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर ओलांद का मुख्य अतिथि होना देश के लिए गौरव की बात है।
A warm welcome to French President @fhollande. We are honoured & delighted to have him as the Chief Guest for Republic Day celebrations.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2016
President @fhollande & I will meet in Chandigarh & Delhi. We will build on the ground covered during our previous interactions.उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में वो राष्ट्रपति ओलांद से मिलेंगे।
फ्रांस के राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।

राष्ट्रपति ओलांद की यात्रा के मद्देनजर चंडीगढ़ को सजाया गया है। उनके स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यकर्मों की खास तैयारी की गयी है।

ओलांद की यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण है।ओलांद गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार भारत सरकार की तरफ से मुख्य अतिथि होंगे। ओलांद के दौरे में दोनों देशों के बीच डिफेंस, सोलर एनर्जी और स्मार्ट सिटी को लेकर कई बड़े समझौते होने की उम्मीद जतायी जा रही है।
रिपब्लिक डे परेड के चीफ गेस्ट हैं ओलांद
ओलांद इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं।
ओलांद की भारत यात्रा आज से चंडीगढ़ से शुरू हो रही है।
पीएम मोदी उनकी अगवानी करने के लिए चंडीगढ़ जाएंगे।
इससे पहले ओलांद साल 2013 में भारत आए थे।
रक्षा सौदों पर रहेगी नजर
फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ 100 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आएगा जिसमें डेसाल्ट एविएशन और डीसीएनएस के अधिकारी शामिल हो सकते हैं।
राफेल जेट डेसाल्ट का ब्रांड है।
बताया जा रहा है कि राफेल डील के संबंध में दोनों देशों के बीच इंटर गवर्नमेंटल एग्रीमेंट पर दस्तखत हो सकता है।
36 राफेल विमान की खरीद के लिए भारत पहले ही ऐलान कर चुका है।
पीएम मोदी ने अप्रैल 2015 में यूरोप का दौरा किया था। उस दौरान ऊर्जा, स्पेस, रेलवे समेत 19 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे।
स्मार्ट सिटी के लिए हो सकता है MOU
चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भारत और फ्रांस के बीच दस्तखत हो सकते हैं।
पिछले साल फ्रांस ने चंडीगढ़, नागपुर और पुड्डुचेरी को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए मदद करने का भरोसा दिया था।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चंडीगढ़ 2016-17 के लिए शहरी विकास मंत्रालय द्वारा फंडिंग के लिए चयनित किए जाने की रेस में है।
ओलांद की भारत यात्रा का कार्यक्रम
फ्रांस व भारत के उद्यमियों से बैठक करेंगे। इसके पश्चात ओलांद व मोदी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
उनकी अगवानी के लिए पीएम मोदी चंडीगढ़ जाएंगे। रॉक गार्डेन के अलावा दोनों नेता दूसरे टूरिस्ट स्पॉट को देख सकते हैं।
दिल्ली रवाना होने से पहले दोनों नेता चंडीगढ़ में सीइओ फोरम को संबोधित करेंगे। इस दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
25 जनवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति की मीटिंग बिजनेस लीडर्स और दूसरे सीइओ से होगी।
राष्ट्रपति भवन में ओलांद को सेरिमोनियल वेलकम दिया जाएगा। उसके बाद वो महात्मा गांधी को श्रद्दांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे।
26 जनवरी को ओलांद गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। स्वदेश रवाना होने से पहले वो राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डेन में एट-होम में शामिल होंगे।

चंडीगढ़ में सीईअो फोरम में पीएम मोदी अौर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद
चंडीगढ़ में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद, देखें तस्वीरें
