पीएम मोदी आज राष्ट्र को करेंगे संबोधित, 'विकसित भारत संकल्प सभा' के जरिए देश से जुड़ेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को सुबह करीब नौ बजे वर्चुअल माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ‘विकसित भारत संकल्प ...और पढ़ें

पीएम मोदी आज राष्ट्र को करेंगे संबोधित (फोटो- एएनआई)
HighLights
पीएम का संबोधन राज्यभर में यात्रा के निर्धारित प्रारंभिक स्थलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय नेता सेवा ज्योति प्रज्वलित करेंगे
आईएएनएस, गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को सुबह करीब नौ बजे वर्चुअल माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे और ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प दिलाएंगे।
उनका संबोधन राज्यभर में यात्रा के निर्धारित प्रारंभिक स्थलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी सभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय नेता सेवा ज्योति प्रज्वलित करेंगे और इसके साथ ही विभिन्न जिलों से सेवा ज्योति कलश यात्रा शुरू होगी।
गुजरात भाजपा ने पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य के सभी जिलों और महानगर क्षेत्रों में सेवा ज्योति कलश यात्रा आयोजित करने की तैयारी की है।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी गांधीनगर जिले के रूपाल गांव में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
सरकार के अनुसार, 17 सितंबर से शुरू हुई राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का समापन सात अक्टूबर को गुजरात के वडनगर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में होगा। वडनगर में ऐतिहासिक हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जल अर्पण सहित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
