विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में जीत के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कार्यकर्ताओं को दिया धन्‍यवाद

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 11 Mar 2017 04:21 PM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2017 04:43 PM (IST)

उत्‍तर प्रदेश समेत अन्‍य राज्‍यों में आए परिणामों के बाद पीएम मोदी ने वहां की जनता को धन्‍यवाद दिया है।

यूपी में जीत के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कार्यकर्ताओं को दिया धन्‍यवाद
यूपी में जीत के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कार्यकर्ताओं को दिया धन्‍यवाद

नई दिल्‍ली (जेएनएन)। उत्‍तर प्रदेश समेत अन्‍य राज्‍यों में आए परिणामों के बाद पीएम मोदी ने वहां की जनता को धन्‍यवाद दिया है। साथ ही उन्‍होंने पंजाब  में भाजपा और अकाली दल को जनता की सेवा का मौका देने के लिए भी वहां की जनता का धन्‍यवाद दिया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में यूपी की जीत को वहां की जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। उन्‍होंने लिखा है कि वह यूपी में जमीन पर काम करने वाले और अपनी मेहनत के दम पर जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को सलाम भी कहा है।

उन्‍होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा को हर वर्ग का साथ मिला है। पीएम मोदी ने भाजपा को नई उचाईयों पर ले जाने के लिए पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह को भी बधाई दी है।

इस चुनाव में भाजपा ने वाराणसी की सभी सीटों पर कब्‍जा जमाया है। इसके लिए भी उन्‍होंने काशी की जनता को बधाई दी है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में काशी की जनता को इस जीत के लिए शतशत नमन कहा है। उन्‍होंने इसको विकास और सुशासन की जीत बताया है।

यूपी में भाजपा की जीत के स‍ाथ अब शुरु होगी बदलाव की नई बयार