यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विमुद्रीकरण पर PM का BJP सांसदों को निर्देश, जनता को गिनाएं फायदे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों से जनता के बीच जाकर इसके फायदे गिनाने को कहा है।

नई दिल्ली, (पीटीआई)। विमुद्रीकरण को लेकर विरोधी पार्टियों के हमले झेल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों से जनता के बीच जाकर इसके फायदे गिनाने को कहा है। इसके अलावा मोदी ने सांसदों से विरोधी दलों के आरोपों पर जवाब देने को भी कहा है।
प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया है कि जनता के बीच जाने के अलावा मीडिया और सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
नोटबंदी : संसद में तीसरे दिन भी हंगामा, दोनों सदन सोमवार तक स्थगित
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व ने निर्देश जारी कर सांसदों को शनिवार और रविवार को अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में रहने को भी कहा है। साथ ही भाजपा ने अपने गठबंधन सहयोगियों से भी विपक्षी दलों के आरोपों का जमकर जवाब देने का आग्रह किया है।
भाजपा के एक नेता ने बताया कि सरकार ने किसानों और शादी वाले परिवारों को छूट की घोषणा की है।
गौरतलब है कि देश में नोटबंदी के बाद तमाम विरोधी दल केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में हंगामे के कारण कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
नोटबंदी पर बिल गेट्स ने की पीएम मोदी की तारीफ, बताया साहसिक फैसला
