अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के सम्मान के तौर पर एक उत्सव के तौर पर मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।
नई दिल्ली। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के सम्मान के तौर पर एक उत्सव के तौर पर मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। इस अवसर पर पीएम ने ट्वीट कर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम।
Saluting the accomplishments of all women on International Women's Day & gratitude for their indispensable role in our society.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2016
पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: दुनिया डराएगी, पर डरने का नहीं...!
"भारत के विकास में योगदान के लिए हमारे वित्तीय समावेशन के प्रयास, कौशल विकास पहल और मुद्रा बैंक हमारी नारी शक्ति को सशक्त बनाएंगे।"
From 'Beti Bachao, Beti Padhao' to better health & education facilities, our Govt's efforts towards women-led development are unwavering.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2016
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'बेटी पढाओ, बेटी पढ़ाओ' से बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने तक महिलाओं के विकास के प्रति हमारी सरकार के अटूट प्रयास रहे हैं।
Our financial inclusion efforts, skill development initiatives & MUDRA Bank will empower our Nari Shakti to contribute to India's growth.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2016
वहीं इस अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भी ट्वीट कर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं।
On International Women’s Day, I convey my best wishes to all. Let’s celebrate & cherish today, women’s accomplishments in all walks of life.
— Arun Jaitley (@arunjaitley) March 8, 2016
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज 'नारी शक्ति पुरस्कार' नाम से आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी महिला दिवस पर बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को सादर प्रणाम. पर महिला दिवस एक दिन नहीं, 365 दिन होना चाहिए।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 8, 2016
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी अंतर्राष्ट्री महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
एक नजर इतिहास पर
- इतिहास पर नजर डाली जाए तो आम महिलाओं द्वारा समानाधिकार को लेकर यह लड़ाई शुरू की गई थी। पहली बार सन् 1909 में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका द्वारा पूरे अमेरिका में 28 फ़रवरी को महिला दिवस मनाया गया था।
- 1910 में सोशलिस्ट इंटरनेशनल द्वारा कोपेनहेगन में महिला दिवस की स्थापना हुई। जिसका तत्कालिक प्रमुख लक्ष्य महिलाओं को वोट देने के अधिकार दिलवाना था क्योंकि, उस समय अधिकतर देशों में महिला को वोट देने का अधिकार नहीं था।
- 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में लाखों महिलाओं ने रैली निकाली जिसमें मताधिकार, सरकारी नौकरी में भेदभाव खत्म करने जैसे मुद्दों को उठाने की मांग रखी गई थी।
- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, रूसी महिलाओं द्वारा पहली बार शांति की स्थापना के लिए फ़रवरी माह के अंतिम रविवार को महिला दिवस मनाया गया।
- 1917 तक रूस के दो लाख से ज़्यादा सैनिक मारे गए और तब रूस की महिलाओं ने महिला दिवस पर रोटी और कपड़े के लिये हड़ताल पर जाने का फैसला किया। यह हड़ताल भी ऐतिहासिक थी। ज़ार ने सत्ता छोड़ी, अन्तरिम सरकार ने महिलाओं को वोट देने के अधिकार दिया।
- उस दौरान रूस में जुलियन कैलेंडर चलता था और बाकी दुनिया में ग्रेगेरियन कैलेंडर। इन दोनो की तारीखों में कुछ अन्तर है। जुलियन कैलेंडर के मुताबिक 1917 की फरवरी का आखरी रविवार 23 फ़रवरी को था जबकि ग्रेगेरियन कैलैंडर के अनुसार उस दिन 8 मार्च थी। इस समय पूरी दुनिया में चलता है। इसलिये 8 मार्च महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।