विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म स्टूडियो में नहीं तब्दील होगा पटौदी पैलेस

By Edited By:
Published: Sat, 08 Feb 2014 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2014 09:42 PM (IST)

पटौदी (हरियाणा)। पटौदी के नवाब फिल्म अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि पटौदी पैलेस को फिल्म स्टूडियो में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटौदी (हरियाणा)। पटौदी के नवाब फिल्म अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि पटौदी पैलेस को फिल्म स्टूडियो में बदलने का कोई इरादा नहीं है। यह उनका घर है एवं वह इसे घर के रूप में ही प्रयोग करेंगे। विरासत की हिफाजत को वह अपना कर्तव्य समझते हैं।

सैफ अली खान शादी के बाद दूसरी बार अपनी बेगम करीना कपूर के साथ पटौदी पैलेस पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी मां पूर्व फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भी आई हैं। पटौदी महल का कुछ हिस्सा नीमराना होटल ग्रुप के पास लीज पर था। सैफ ने कुछ महीने पहले उक्त हिस्से को खाली करा लिया है। उसके बाद यह चर्चा थी कि शायद अब इस महल का इस्तेमाल स्टूडियो के रूप मे किया जाएगा। इन्हीं चर्चाओं बंद करने के लिए सैफ ने कहा कि यह हमारा घर ही रहेगा।

सैफ को वो खुशी अभी नहीं देंगी करीना

तो इसलिए है पटौदी खानदान को करीना पर नाज

गुरुवार शाम पटौदी पहुंचे सैफ ने पटौदी के एक जिम में वर्क आउट तो किया ही, शनिवार सुबह भी लगभग पौन घंटे तक पसीना बहाया। उस दौरान सैफ अपने प्रशंसकों के साथ दोस्ताना अंदाज में पेश आए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर