Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरक्षण मुद्दे को लेकर रामविलास पासवान ने संघ पर साधा निशाना

    By Sachin BajpaiEdited By:
    Updated: Sun, 22 Jan 2017 10:15 PM (IST)

    यह कुछ और नहीं बिहार चुनाव के दौरान खड़ा किए गए विवाद के जैसा ही है। राजग को बिहार में ऐसे ही विवादित बयान की भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    आरक्षण मुद्दे को लेकर रामविलास पासवान ने संघ पर साधा निशाना

    नई दिल्ली, प्रेट्र : केंद्र की भाजपा सरकार में साझीदार और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने आरक्षण मुद्दे पर संघ की टिप्पणी की आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख ने आखिर चुनाव के दौरान ही ऐसी विवादित टिप्पणी क्यों की है। यह कुछ और नहीं बिहार चुनाव के दौरान खड़ा किए गए विवाद के जैसा ही है। राजग को बिहार में ऐसे ही विवादित बयान की भारी कीमत चुकानी पड़ी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नरेंद्र मोदी सरकार में पासवान प्रमुख दलित चेहरा माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण प्रणाली में मौजूदा कोटे में किसी प्रकार के फेरबदल का उनकी पार्टी एलजेपी पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि संघ प्रवक्ता और उसके अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य की इस तरह की टिप्पणी से लोगों में भ्रम पैदा होना स्वाभाविक है।

    संघ पर फिर गरजे लालू, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़ की तो बता देंगे औकात

    उन्होंने कहा, 'पिछली बार संघ ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसी ही टिप्पणी की थी। और अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय भी वैसा ही किया जा रहा है।'

    संघ के प्रचार प्रमुख वैद्य ने शुक्रवार को आरक्षण नीति की समीक्षा का समर्थन कर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर भी इसे अनंतकाल तक लागू रखने के पक्ष में नहीं थे। पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में इस टिप्पणी का भाजपा पर असर पड़ सकता है।