मौसम बिगड़ा तो 20 मिनट तक हवा में हिचकाेले खाता रहा विमान
मुंबई से इंदौर आ रहा इंडिगो विमान शनिवार रात को मौसम बिगड़ने से 20 मिनट तक हवा में लहराता रहा। गड़बड़ का आभास होते ही यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पायलट ने विमान को दूसरे रूट पर मोड़कर इंदौर पहुंचाया।
इंदौर। मुंबई से इंदौर आ रहा इंडिगो विमान शनिवार रात को मौसम बिगड़ने से 20 मिनट तक हवा में लहराता रहा। गड़बड़ का आभास होते ही यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पायलट ने विमान को दूसरे रूट पर मोड़कर इंदौर पहुंचाया।
विमान में यात्रा कर रहे रेडियोलॉजिस्ट शिवाकांत वाजपेयी और एक अन्य यात्री मनोज तिवारी ने बताया कि रात विमान 8.05 बजे मुंबई से रवाना हुआ था। लगभग 8.45 बजे जोर से खरखराहट की आवाज आने लगी। लगा कि विमान जोर-जोर से हिल रहा है। फिर विमान तिरछा हो गया और एकदम से नीचे की ओर से जाने लगा। 20 मिनट में तीन बार ऐसा हुआ। यात्री दहशत में आ गए।
पढ़ें: विमान में अधेड़ की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो
अब इंडिगो और जेट एयरवेज के टिकट कैंसिल कराने पर लगेगा डबल चार्ज