Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सांबा सेक्टर में की गोलीबारी

    By anand rajEdited By:
    Updated: Fri, 15 Apr 2016 11:43 AM (IST)

    पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पिछले एक सप्ताह में सीमा पर पाकिस्तान का संघर्ष विराम का दूसरा उल्लंघन है। ...और पढ़ें

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, जम्मू । पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सांबा सेक्टर में शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने भारतीय अग्रिम चौकी रिगाल पर चार राउंड फायर किए जिसमें जानमाल के किसी नुकसान की सूचना नही है। घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। भारतीय जवान स्थिति पर नजर रखे हुए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले एक सप्ताह में सीमा पर पाकिस्तान का संघर्ष विराम का दूसरा उल्लंघन है। इससे पहले पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी। उसके बाद दोनों देशों के कर्नल स्तर के अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग हुई थी जिसमें भारत ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई थी।

    ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने छह माह बाद फिर तोड़ा संघर्ष विराम, दागे मोर्टार