विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘पाक के रूख ने किया उसे दुनिया से अलग, अब करे आतंकियों पर कार्रवाई’

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Thu, 22 Sep 2016 06:34 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2016 10:38 PM (IST)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि आतंकवाद पर पाकिस्तान के रूख ने उसे पूरी दुनिया से अलग कर दिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र। उड़ी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर भारत का आक्रामक कूटनीतिक रणनीति अब अपने नतीजे दिखाने लगी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने गुरूवार को कहा किसी भी देश ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की बातों को स्वीकार नहीं किया।

स्वरूप ने कहा, “”संयुक्त राष्ट्र महासभा के भाषण में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने कुल समय का करीब 80 फीसदी हिस्सा जिन चीन चीजों पर दिया उन पर किसी अन्य देश ने कोई बात ही नहीं की। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच में से चार देशों ने भी अपनी बातें रखी लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के रूख का समर्थन नहीं किया।

नवाज शरीफ की तरफ से एक डोजियर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मूल को सौंपने को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में स्वरूप ने कहा, “जिस डोजियर के बारे में नवाज शरीफ ने अपने भाषण में कहा उसे संयुक्त राष्ट्र में हमने नहीं पाया।”

पढ़ें- ईरान भी बनना चाहता है चीन-पाकिस्तान इकॉनोमिक कॉरिडोर का हिस्सा

पाकिस्तान के डॉन न्यूज़ ने ख़बर दी थी कि चीन ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के रूख का समर्थन किया है। ख़बर में कहा गया था कि चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने कहा कि चीन लगातार कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करता रहेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर चीन और पाकिस्तान के पीएम ली केकियांग और नवाज शरीफ की हुई बैठक बाद डॉन ने चीन के पीएम के बयान का हवाला देते हुए लिखा, "हम पाकिस्तान का समर्थन करते है और सभी मंचों पर पाकिस्तान के लिए बोलेंगे।"

पढ़ें- UN में शरीफ ने फिर अलापा कश्मीर का राग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।