विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान छोटा भाई: मुलायम

By Edited By:
Published: Wed, 10 Sep 2014 08:27 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 10 Sep 2014 08:29 PM (GMT+05:30)

सपा के गढ़ में बुधवार को जमकर राजनीतिक वार चले। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पाकिस्तान को छोटा भाई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मैनपुरी। सपा के गढ़ में बुधवार को जमकर राजनीतिक वार चले। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पाकिस्तान को छोटा भाई बताया तो गोधरा कांड के बाद गुजरात में मोदी पर कत्लेआम कराने का आरोप भी जड़ा। मुलायम के साथ आए आजम खां ने लव जेहाद को पाक लफ्ज (पवित्र शब्द) बताते हुए कहा कि धार्मिक चोला पहनने वालों ने इसे नापाक कर दिया है।

उपचुनाव में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप तेजू के समर्थन में करहल की जनसभा में मुलायम ने कहा कि भारत बड़ा तो पाकिस्तान छोटा भाई है। पाकिस्तान को चाहिए कि वह बड़े भाई का सम्मान करे और भारत को चाहिए कि छोटे भाई को प्यार करे। कुछ ऐसी शक्तियां हैं जो पाकिस्तान को परेशान करती हैं। मैं मानता हूं कि पाकिस्तान मजबूत है लेकिन भारत से ज्यादा नहीं। गोधरा कांड की बात उठाते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में एक विशेष वर्ग के लोगों का कत्लेआम कराया। महिलाओं को बेइज्जत किया। बिजली संकट पर उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि सरकार कोयला नहीं दे रही है। इससे बिजली संकट है। यह सपा सरकार को बदनाम करने की साजिश है। कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा भाजपाइयों ने कराया था। अब केंद्र में भाजपा की सरकार है। किसी भी एजेंसी से जांच करा लें। मैं गुनाहगार निकलूं तो फांसी पर लटका दिया जाए।

केंद्र की साजिश से उप्र में बिजली संकट : अखिलेश

मैनपुरी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बिजली संकट की वजह केंद्र की साजिश है। हम बिजली देना चाहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार कोयला नहीं दे रही है। भाजपा को सबसे ज्यादा चालू पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि इस बार बुद्धि दांव से इसे हराना है।

मुख्यमंत्री मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के समर्थन में भोगांव विधानसभा के बेवर और सदर विधानसभा के पड़रिया चौराहे पर जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने बीता लोकसभा चुनाव झूठा प्रचार कर जीता। भाजपा ने चुनाव से पहले जाने क्या-क्या भरोसा दिलाया। काफी दिन हो गए। कई देशों की यात्रा भी हो गईं। लोकसभा का सत्र भी चल गया। बजट भी आ गया। अब बताओ कि अच्छे दिन कहां चले गए।